छह श्यामला हिल्स के जिस बंगले में तेरह साल तक शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्यमंत्री रहे, उस बंगले में प्रवेश करने से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। इंटीरियर, फर्नीचर और तमाम निर्माण कार्यों के साथ ही मुख्यमंत्री का कक्ष और अन्य सहयोगियों के केबिन भी बनाए जा रहे हैं। एक लिफ्ट भी लगाई जा रही है ताकि प्रथम तल पर जाने के लिए सीढ़ियां न चढ़ना पड़े। पीडब्ल्यूडी ने श्यामला हिल्स को काॅर्पोरेट लुक देने के लिए वास्तुविदों से एक फरवरी 2019 तक प्रपोजल मांग लिया है। सीएम खुद प्रेजेंटेशन देखेंगे और पसंद आने के बाद काम व ला गत तय की जाएगी। दिग्विजय सिंह सरकार के 2003 में जाने के बाद भाजपा सरकार की नई मुख्यमंत्री बनीं उमा भारती, फिर बाबूलाल गौर और 2005 से शिवराज सिंह चौहान इस बंगले में रह रहे थे। इस दौरान मामूली बदलाव हुए, लेकिन कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नया काम होगा। इसी के बाद कमलनाथ श्यामला हिल्स में प्रवेश करेंगे। इस बदलाव से माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ-साथ घर से भी काफी समय काम करेंगे । उल्लेखनीय है कि तत्क...