IDC की रिपोर्ट के मुताबाकि चीनी कंपनी शाओमी लगातार 5वीं तिमाही में भी भारतीय मार्केट में पहले पायदान पर बनी हुई है. शाओमी के कंट्री हेड मनु जैन ने इस मौके पर एक ट्वीट किया है. उन्होंने इस मौके को सेलेब्रेट करने के लिए कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतें कम करने का ऐलान किया है. ये पांच स्मार्टफोन्स हैं जिनकी कीमतें 1000 रुपये कम कर दी गई हैं Redmi Note 5 Pro के 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी की कीमत अब 13,999 रुपये है. इसके दूसरे वेरिएंट 6GB रैम और 64GB मेमोरी की कीमत 15,999 रुपये है. Mi A2 आपको अब 18,999 रुपये में मिलेगा. इसमें 6GB रैम और 128GB की इंटरनल मोमरी दी गई है. इस स्मार्टफोन के दूसरे वेरिएंट जिसमे 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट दी गई है इसकी कीमत अब 15,999 रुपये होगी. Redmi Y2 के 4GB रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये होगी. इन स्मार्टफोन की कीमतों में की गई कटौती लागू हो गई हैं और ई -कॉमर्स वेबसाइट पर नई कीमतें दिख रही हैं. शाओमी से जुड़ी दूसरी खबर की बात करें तो भारत में 22 नवंबर को शाओमी Redmi Note 6 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है. हालांकि ...